अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक में तहसील व ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच उप्र के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने कहा कि एनपीएस शिक्षकों एवं कर्मचारी के भविष्य के लिए घातक है। निजीकरण मध्यम वर्ग को देश की हिस्सेदारी से रोकने का षड्यंत्र है। कहा कि एनपीएस एवं निजीकरण से केवल देश पूंजीपतियों को मजबूत किया जा रहा है।
रविवार को अल्हेपुर ब्लाक की बैठक में मंडलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि संगठन एनपीएस एवं निजीकरण का विरोध अंत तक करेंगा। जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह व मंत्री वैभव प्रताप सिंह ने विचार व्यक्त किए। सर्वसम्मति से निर्विरोध आफताब अली को तहसील प्रभारी, गजेन्द्र सिंह एवं संजय कुमार को तहसील सह प्रभारी एवं पुनित गहलौत को ब्लॉक अध्यक्ष, किरतपाल सिंह को ब्लॉक महामंत्री एवं सुशील कुमार को ब्लॉक कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक में जिला महामंत्री जितेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र यादव, शहजादा अली, योगेंद्र कुमार, ओम प्रकाश सिंह, चंद्रशेखर सूरजमल, पुखराज सिंह, नीरज कुमार, शैलेश कुमार, नरेश कुमार रवि, चंद्र प्रताप सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।