फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धामपुर= अब तीन शावकों के साथ दिखी बाघिन, दहशत

Thu, 27 Apr 2023 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
कालागढ़ में हनुमान मंदिर के निकट सूखा सोत में तीन शावकों के साथ विचरण करती बाघिन।
विज्ञापन
फोटोः
विज्ञापन



कालागढ़ (बिजनौर)। कालागढ़ में हनुमान मंदिर के निकट सोत में बाघिन अपने तीन शावकों के साथ दिखाई दी। मामले को गंभीरता को लेते हुए मौके पर गश्ती दल तैनात कर दिया गया है। बाघिन के दिखने से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

कालागढ़ के आबादी क्षेत्र में वन्यजीवों का विचरण लगातार बढ़ता जा रहा है। बाघ एवं गुलदर जैसे हिंसक जीव लोगों के नियमित रास्तों पर दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्र में हिंसक वन्यजीवों के आ जाने से लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा है। कालागढ़ में पुराने कालागढ़ से नई कॉलोनी एवं नई कॉलोनी से रामगंगा बांध क्षेत्र आदि के आवागमन के लिए हनुमान मंदिर के सामने से होकर आना जाना पड़ता है। बाघिन के यहां पर सक्रिय हो जाने से राहगीरों की सुरक्षा को भारी खतरा पैदा हो गया है। वन विभाग ने इस इलाके को वन्यजीवों के भ्रमण का क्षेत्र बताया है। वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार भट्ठ का कहना है कि यहां अक्सर यह दिखाई दे जाते हैं। मौके पर गश्ती दल तैनात है। गश्ती दल प्रभारी शोभा रानी के नेतृत्व में वन्य जीवों पर निगाह रखी जा रही है। हालांकि दिन के समय गश्ती दल को वन्य जीव नजर नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें