फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राहत नहीं, आफत बनने लगी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अब राहत नहीं, आफत बनने लगी बारिश
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में बृहस्पतिवार रात से रुक रुक कर बारिश होती रही। जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। बेमौसम बारिश सब्जी की फसलों एवं उड़द के लिए आफत बन रही है। साथ ही धान की कटाई और चीनी मिलों तथा कोल्हुओं का संचालन प्रभावित हो रहा है। दिन भर बारिश होने से जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार रात से जिलेभर में बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार को दिन में भी हल्की बारिश हुई और आसमान में बादल छाए रहे। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई और अधिकतम तापमान घटकर 27 डिग्री सेल्सियस रह गया। शहर की सड़कों पर शाम को भीड़ कम दिखाई दी। जगह-जगह सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों को परेशानी हुई। चक्कर रोड, नजीबाबाद मार्ग पर आदर्श नगर के सामने पानी भरने की वजह से वहां से लोगों का पैदल निकला दूभर रहा। किसान फसलों को भी नुकसान होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में पर्याप्त बारिश नहीं होने से धान, गन्ना अन्य फसलों के उत्पादन पर असर रहा। किसान सुरपाल सिंह, तेग बहादुर सिंह का कहना है कि और पानी बरसा तो धान, उड़द की फसल को ज्यादा नुकसान होगा। धान की कटाई शुरू हो गई अब वह लेट हो जाएगी। किसानों को डर है कि बारिश के साथ हवा चल पड़ी तो गन्ना व धान की फसल गिर जाएगी। जनपद का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस मापा गया। जिले में 13 एमएम बारिश दर्ज की गई। अब बेमौसम बारिश होना फसलों के लिए आफत बन रही है। बारिश की वजह से कोल्हुओं व चीनी मिलों के संचालन में देरी होने की संभावना है, क्योंकि गन्ने में पानी ज्यादा बना रहेगा।
विज्ञापन

इस समय बारिश से उड़द, धान और सब्जियों की फसल को नुकसान का डर है। जिले में धान की कटाई का कार्य चल रहा है। वह भी प्रभावित हो जाएगा - डॉ. अवधेश मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें