फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नागेंद्र पंवार के हाथों में रालोद की कमान

विज्ञापन
बिजनौर में रालोद के नए जिलाध्यक्ष बने नागेंद्र पंवार। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
अब नागेंद्र पंवार के हाथों में रालोद की कमान
विज्ञापन

बिजनौर। निकाय चुनाव से पहले रालोद ने संगठन में फेरबदल किया। पार्टी सुप्रीमो ने बिजनौर समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्त किए। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने बिजनौर जनपद में अब नागेंद्र पंवार को पार्टी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। नागेंद्र पंवार पार्टी के जिला महासचिव एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश संगठन में महासचिव पदों पर लंबे समय तक तैनात रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कई महीनों से रालोद की जिला इकाई भंग चल रही थी। विधानसभा चुनाव के बाद जिले में भी जिला इकाई को भंग कर दिया गया था। रालोद के जिलाध्यक्ष अली अदनान की जगह बुधवार को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह ने बिजनौर जनपद की बागडोर रालोद के वरिष्ठ नेता नागेंद्र पंवार को सौंपी दी। सिविल लाइन द्वितीय निवासी नागेंद्र पंवार के पिता डॉ. भंवर सिंह लंबे समय से रालोद की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि नागेंद्र पंवार को भी लोकदल में सक्रिय रहने तथा वफादारी का इनाम मिला है। नागेंद्र पंवार भी विधानसभा चुनाव में बिजनौर विधानसभा सीट से पार्टी से टिकट मांग रहे थे। टिकट नहीं मिलने के बावजूद भी वह चुनाव में सक्रिय रहे। इससे पहले भी नागेंद्र पंवार पार्टी में जिला महासचिव व पश्चिम उत्तर प्रदेश में महासचिव तक के पदों पर रहे हैं। नागेंद्र पवार के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें