बिजनौर। टीबी अस्पताल में डेढ़ माह में जांच के दौरान 17 एमडीआर यानि (मल्टी ड्रग रजिस्टेंस) टीबी रोगी मिले हैं। जिले में एमडीआर की जांच शुरू होने से अब रोगियों को अलीगढ़ जाना नहीं पड़ेगा। गंभीर टीबी रोगियों को एमडीआर श्रेणी में रखा जाता है। बिजनौर में एमडीआर जांच की सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को अलीगढ़ भेजा जाता है। बीमार व गंभीर रोगियों को अलीगढ़ जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। हालांकि शासन ने 15 मार्च से बिजनौर टीबी अस्पताल में ही जांच मशीन (सीबी-नॉॅट) उपलब्ध कराई और यही पर जांच शुरू करा दी। 15 मार्च से लेकर 30 अप्रैल तक जिले में 130 संभावित एमडीआर टीबी रोगियों की जांच की गई। जांच के दौरान 17 एमडीआर टीबी रोगी मिले। सभी का उपचार शुरू कर दिया गया है। जबकि अन्य रोगियों का सामान्य उपचार किया गया। िजले में एमडीआर की जांच शुरू होने से इससे टीबी के रोगियों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें अब बार-बार अलीगढ़ जाने की जरूरत नहीं होगी।