फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - अब जिले की महान विभूतियों को भी जानेंगे छात्र

Sun, 12 Mar 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम फरीदपुर काजी के परिषदीय विद्यालय।
विज्ञापन
- जनपद में करीब 22 विद्यालयों का किया जा रहा चयन, दीवारों पर लिखे जाएंगे नाम
विज्ञापन

फोटो-20,21
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं जनपद की महान विभूतियों को जानेंगे। फिलहाल जनपद में प्रत्येक ब्लाॅक से दो-दो यानी 22 परिषदीय विद्यालयों का चयन किया जा रहा है। कंपोजिट विद्यालय फरीदपुर काजी में डॉ. आत्माराम उत्कृष्टता स्कूल के तहत एस्ट्रोनॉमी व कंप्यूटर लैब आदि निर्माण होगा। दीवारों पर महान विभूतियों का नाम लिखा जाएगा।
शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प किया जा रहा है। इन परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं अपने जनपद की महान विभूतियों के बारे में जानेंगे। दीवारों पर जिले में जन्मे और वह सफलता के शिखर तक पहुंचे। जिले में वैज्ञानिक, इंजीनियर, साहित्यकार आदि जन्मे हैं। कंपोजिट स्कूल फरीदपुर काजी का चयन हो गया। चयनित विद्यालय में स्वच्छ, सुंदरीकरन तथा शिक्षा के लिए कंप्यूटर लैब, एस्ट्रोनॉमी लैब तैयार की जाएंगी। ताकि छात्र कंप्यूटर शिक्षा व अंतरिक्ष संबंधी ज्ञान अर्जित कर सकें। पाठ्यक्रम की किताबों के साथ सभी अध्ययनरत छात्रों को मिनी अंग्रेजी शब्दकोश, ज्यामिति बॉक्स और ग्रामर बुक दी जाएंगी।
विज्ञापन


फरीदपुर काजी का हुआ उत्कृष्टता में चयन
मोहम्मदपुर देवमल के कंपोजिट स्कूल फरीदपुर काजी के सहायक अध्यापक ताजवीर सिंह देवरा ने बताया कि सीडीओ की प्रेरणा व मार्गदर्शन से प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. आत्माराम उत्कृष्टता विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाई जा रही है। विद्यालय में एस्ट्रोनॉमी लैब बनाई गई। जिसमें छात्रों को भौतिक रसायन, जीव विज्ञान के बारे में पढ़ाया जाएगा। कंप्यूटर लैब स्थापित की गई। उनका कहना है कि हर छात्र को कुछ बनने का सपना देखने की आदत डालिए। उसके सपने को पूरा करने में अध्यापक का मार्गदर्शन बहुत आवश्यक है। परिसर में पौधारोपण तथा बाहर भी ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


- कोट
जनपद में करीब 22 परिषदीय विद्यालयों का चयन किया जा रहा है। सीडीओ के मार्गदर्शन में इस पहल से परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गणुवत्ता और बढ़ेगी। जनपद की महान विभूतियों के बारे में छात्र जानेंगे - जयकरन यादव, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें