फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अब चिट्ठी नहीं, ईमेल और व्हाट्सएप पर आता है मैसेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व डाक दिवस
विज्ञापन

-तकनीक ने संचार का माध्यम बदला, तो डाकघर भी हुए अपडेट
-आधार सेवाओं में डाकघर का अहम रोल, शुरू हुई कई योजनाएं

अमन शर्मा



बिजनौर। मोबाइल और इंटरनेट के जमाने में डाकघर भले ही पुराना सा लगता हो लेकिन इसकी अहमियत कम नहीं हुई। तकनीक ने संचार का माध्यम बदला तो डाकघर भी अपडेट हो गए हैं।
पासपोर्ट, रेलवे टिकट, आधार अपग्रेडेशन, कॉमन सर्विस सेंटर, आधार से जुड़ी पेमंट सर्विस भी डाकघर मुहैया करा रहे हैं। पैनकार्ड से लेकर अन्य प्रमाण पत्र घरों तक पहुंच रहे हैं। डिजिटल सर्विस पोर्टल, वोटर रजिस्ट्रेशन से लेकर विवरण में बदलाव, श्रम सेवा, पेंशन, रोजगार सर्विस के साथ अन्य उपयोगी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वित्तीय सेवाओं में भी अहम भूमिका
डाकघरों के पास केवल डाक पहुंचाने तक सीमित नहीं है बल्कि बचत खाते, बचत पत्र, सुकन्या खातों के अलावा किसान विकास पत्र, पीपीएफ, सीनियर सिटिजन बचत योजना आदि के अलावा महिलाओं के लिए बचत की योजनाएं डाकघरों से चल रही हैं। 2018 से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक चल रहा है। इसके अतिरिक्त डाकघनों में एटीएम, कोर बैंकिंग सर्विस, पासपोर्ट सेवा सेंटर का भी संचालन हो रहा है।
बिजनौर मंडल के डाकघरों की स्थिति

संचालित खाते- छह लाख विभागीय पोस्टमैन - 42

ग्रामीण क्षेत्र में डाक सेवक - 262

पोस्ट ऑफिस की संख्या - 303
-

डाकघरों से मिल रही सेवाएं
डिजिटल सेवाएं: डाक विभाग ने डिजिटल सेवाओं में बढ़ोतरी की है। ऑनलाइन बिल भुगतान, ऑनलाइन मनी ट्रांसफर एवं ई-गवर्नेंस सेवाएं शामिल हैं।

पेमेंट बैंकिंग: डाक विभाग ने पेमेंट बैंकिंग सेवाएं भी बढ़ी हैं जिससे ग्राहक अपने पैसे सुरक्षित तरीके से जमा और निकाल सकते हैं।
ई-कॉमर्स डिलीवरी: डाक विभाग ई-कॉमर्स डिलीवरी के अंतर्गत ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों को उनके उत्पाद घर तक पहुंचाता है।
इंश्योरेंस सेवाएं: डाक विभाग ने इंश्योरेंस सेवाओं में भी बढ़ोतरी की है। ग्राहक अपने जीवन और संपत्ति का बीमा करा सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना: डाक विभाग सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत बेटियों के नाम पर खाता खोलता है और इसका संचालन करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें