फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हल्दौर से भी अब दिल्ली जाना होगा सुगम

Sat, 16 Dec 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नहटौर से बिजनौर, दिल्ली वाया हल्दौर चलेगी बस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। परिवहन विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोडवेज बस चलाने की तैयारी है। इसी बीच अब दिल्ली के लिए हल्दौर से बस संचालित होगी। जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। यातायात भी सुगम होगा।

बिजनौर डिपो की ओर से नहटौर से अभी तक एक बस संचालित की जाती है। जो नहटौर से वाया झालू होकर चलती है। मगर अब नहटौर से एक और बस भी चलाने की तैयारी है। यह बस नहटौर से हल्दौर-बिजनौर-कश्मीरीगेट जाएगी। यह बस सेवा 20 दिसंबर से शुरू होगी। मिली जानकारी के अनुसार नहटौर से बस सुबह साढ़े चार बजे संचालित होगी। जो हल्दौर सुबह पांच बजे पहुंचेगी। जबकि इस सब के कश्मीरीगेट पहुंचने का समय सुबह साढ़े नौ बजे रखा गया है। हल्दौर से सुबह बिजनौर के लिए कोई बस सुविधा नहीं थी। जिससे लोगों को परेशानी होती है। सुबह यह बस चलने से परिवहन विभाग को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन: नहटौर से हल्दौर होकर एक बस 20 दिसंबर से चलाई जाएगी। लोगों की सुविधा को देखते हुए यह बस चलाई जा रही है। बस संचालित होने से रोडवेज को भी आमदनी होगी। अब नहटौर से दो बस चलाई जा रही हैं। - धीरज सिंह पंवार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें