फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कम मंडी शुल्क वसूलने पर किरतपुर सचिव को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीएम ने कहा, राजस्व वसूली में बर्दाश्त नहीं होगी शिथिलता एवं लापरवाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कलक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर की बैठक हुई। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को कम मंडी शुल्क वसूलने पर मंडी समिति, किरतपुर के सचिव को नोटिस देने के निर्देश दिए। लक्ष्यापूर्ति के लिए कार्य करने के निर्देश भी दिए।
डीएम ने कहा कि राजस्व वसूली कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्धारित पोर्टल का नियमित रूप से अवलोकन करने के लिए निर्देशित किया। इससे मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के तहत जिले की रैंकिंग बढ़ाने में मदद मिलती है। श्
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि तहसील स्तर से जो भी आरसी विभाग को वापस दी जाए, उसे जिला स्तर से कराएं और पोर्टल को उसके अनुसार अपडेट करें। इसके अलावा विद्युत, आबकारी, सिंचाई, बाट माप, खनिज विभाग, वाणिज्यकर, वाहनकर, स्टांप एवं मंडी शुल्क आदि की समीक्षा कर लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह, ई-जिला प्रबंधक विकास कुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें