फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कंधे पर गुलदार को उठाने वाले जगतार सिंह को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव जामुनवाला-भिक्कावाला में मृत पाई गई मादा गुलदार को कंधे पर उठाकर खेत से बाहर लाने के मामले में वन विभाग की ओर से जगतार सिंह को नोटिस जारी किया गया है। वन्यजीव संरक्षण राष्ट्रीय व्याघ्र प्राधिकरण सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करने के मामले में यह नोटिस दिया गया है।
बता दें कि शुक्रवार को गांव जामुनवाला-भिक्कावाला में मादा गुलदार की पेड़ पर चढ़ने और गिरने के कारण मौत हो गई। इसी दौरान जामुनवाला निवासी जगतार सिंह ढिल्लो पुत्र हवलदार सिंह उसे कंधे पर उठाकर खेत पर बाहर ले आया था। उस वक्त भारी भीड़ के साथ-साथ वन विभाग की टीम भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस मामले में वन विभाग की ओर से जगतार सिंह ढिल्लों को नोटिस जारी किया गया। बताया गया कि गुलदार को बिना किसी सक्षम अनुमति के कंधे पर लादकर घटनास्थल से अवैध तरीके से परिवहन कर लाया गया है। इससे घटनास्थल के साक्ष्यों को प्रभावित किया गया है। वहीं, संरक्षित वन्य जीवों के जीवन की रक्षा के लिए संकट उत्पन्न हुआ है। जारी किए गए नोटिस में 3 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें