फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अपंजीकृत आठ क्लीनिक और चार लैब को दिया नोटिस

Mon, 18 Dec 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, कोतवाली देहात। क्षेत्र में पैथोलॉजी लैब और अप्रशिक्षित चिकित्सकों के क्लीनिक धड़ल्ले से चल रहे हैं। ऐसे में अब नगीना तहसील के नोडल अधिकारी ने बढ़ापुर क्षेत्र में बिना पंजीकरण चल रहीं चार पैथोलॉजी लैब, आठ क्लीनिकों को नोटिस जारी किए हैं। संबंधित दस्तावेज न दिखाए जाने पर सभी के विरुद्ध प्राथमिकी की दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

रविवार देर शाम नगीना तहसील के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद देशवाल बढ़ापुर पहुंचे। यहां उन्होंने पंजीकरण चल रहे आठ क्लिनिक और चार पैथोलॉजी लैब पर छापा मारा। छापे से अप्रशिक्षित चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। चिकित्सक बढ़ापुर में चंडीगढ़ पैथोलॉजी लैब, माही पैथोलॉजी लैब पर पहुंचे। उन्हें मौके पर संचालक कोई भी कागज नहीं दिखा पाए। इसके अलावा डॉ. शाहनवाज मलिक के क्लीनिक पर भी छापेमारी। उन्होंने सभी को नोटिस जारी कर 20 दिसंबर तक कागज दिखाने के लिए कहा। डॉ. प्रमोद देशवाल ने बताया कि चार पैथोलॉजी लैब और आठ चिकित्सकों को नोटिस जारी किए गए हैं। कागज न दिखाए जाने की स्थिति में सभी के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें