चार सीओ और 14 निरीक्षक संभालेंगे जिम्मा
नामांकन प्रक्रिया के वक्त सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता बनाए रखने के लिए चार सीओ और 14 निरीक्षक को तैनात किया गया है। इनके अलावा 26 दरोगा, 24 हेड कांस्टेबल, 128 सिपाही, 43 महिला कांस्टेबिल, छह सेक्शन पीएसी के जवान, 13 यातायात पुलिसकर्मी आदि समेत कुल 247 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बैरियर से लेकर कलक्ट्रेट के अंदर लगी है।
यह भी पढ़ें: UP: गन्ने के सियासी रस की कौन लेगा मिठास, क्या लोस चुनाव में बड़ा प्रभाव डालेगा ये मुद्दा? पढ़ें खास रिपोर्ट
कलक्ट्रेट का बनाया गया त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा
एएसपी देहात और चुनाव के नोडल अफसर राम अर्ज ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के लिए कलक्ट्रेट त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बना है। सुबह नौ बजे से पुलिसकर्मी ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात हो जाएंगे। हालांकि नामांकन प्रक्रिया 11 बजे से तीन बजे तक होनी है। कलक्ट्रेट के अंदर नामांकन के लिए एक साथ पांच व्यक्तियों को ही जाने की अनुमति होगी। लोकसभा बिजनौर के लिए एडीएम प्रशासन के कार्यालय और नगीना लोकसभा की डीएम के न्यायालय कक्ष में नामांकन प्रक्रिया होगी। नामांकन प्रक्रिया सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की निगरानी में की जाएगी।