- गोशालाओं में साफ-सफाई, अच्छा चारा देने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी जनपदों में गोशालाओं के निरीक्षण के निर्देश दिए। साथ ही शासन से हर जिले के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए। बुधवार को नोडल अधिकारी, वन विभाग के मुख्य सचिव गौरव वर्मा और मुरादाबाद के डिप्टी सीवीओ डॉ. संजीव कुमार ने नूरपुर, चांदपुर और हल्दौर क्षेत्र की गोशालाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण टीम ने गांव पूरनपुर नंगला की गोशाला देखी। अफसरों के अनुसार गोशाला में 99 गोवंशीय पशु मिले। मुख्य सचिव ने चारे और पशु आहार बारीकी से देखा। उन्होंने गोशाला रक्षक व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोवंश के लिए पानी व चारे की उचित व्यवस्था रखें। बाद में जलीलपुर की गोशाला का देर शाम तक निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम चांदपुर रितु रानी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. मुकेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
जनसहयोग से चारे की व्यवस्था के दिए निर्देश
राजा का ताजपुर। ग्राम पौटा में विशेष सचिव ने पहुंच कर गोशाला का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान व बीडीओ से गोशाला में पशुओं के चारे व रख रखाव के बारे में जानकारी ली। ब्लाक के ग्राम प्रधानों से गोवंश के चारे की व्यवस्था के लिए एसडीएम से कहा। एसडीएम व बीडीओ से गोवंश के चारे के लिए नूरपुर ब्लाक के आसपास के ग्राम प्रधानों की मीटिंग कराकर उनसे गोवंश के चारा व चंदा कराकर चारे की व्यवस्था कराएं।