फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सिक्किम के सैलाब में लापता हुए जवान का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
चंदक के गांव भवानीपुर में सि​क्किम में लातपा जवान नितिन के गमजदा परिजन।
विज्ञापन
- भवानीपुर के रहने वाले नितिन ढाका
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
चंदक(बिजनौर)। सिक्किम में बादल फटने के बाद आए सैलाब में लापता हुए बिजनौर के जवान नितिन ढाका का अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। उधर, परिजन और रिश्तेदारों भी चिंता में डूबे हैं। तीन परिजन बृहस्पतिवार की सुबह पश्चिम बंगाल पहुंच चुके थे।



चंदक क्षेत्र के गांव भवानीपुर में नितिन ढाका के घर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। सभी यही कामना कर रहे हैं कि सेना के रेस्क्यू के बाद नितिन घर लौट आएगा। बता दें कि बिजनौर में मंडावर थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर के रहने वाले नितिन कुमार ढाका साल 2011 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जनपद के बिनागुड़ी छावनी में तैनात थे। 15 दिनों सैन्य अभ्यास के लिए नितिन कुमार ढाका को यूनिट के संग सिक्किम भेजा गया। हालांकि सिक्किम सैन्य अभ्यास पूरा हो चुका था, जिन्हें बुधवार को ही बिनागुड़ी लौटना था। रात में उनकी यूनिट कैंप में ठहरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे बादल फटने बाद जो सैलाब आया। इसमें कई सैनिक पानी और मलबे में बह गए। इन सैनिकों के मलबे में दबे होने की आशंका जाहिर की जा रही है। लापता होने सेना के जवानों में भवानीपुर के रहने वाले नितिन कुमार ढाका भी शामिल हैं। सैनिक के रिश्तेदार रोबिन राणा ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी सेना की ओर से खोज अभियान जा रहा, लेकिन अभी तक कोई खबर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें