संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर (बिजनौर)। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब, पिछड़े और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में पूरे जोश के साथ तैयारी करने का आह्वान किया।
चंद्रशेखर का पानीपत-खटीमा मार्ग पर स्थित सभागार में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चंद्रशेखर ने बिजनौर में गुलदार के हमले से 15 लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया। उनके परिजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा दिलाए जाने, बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान कराने, एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाए जाने, बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने की मांग उठाई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरिओम कुमार, अंगद कुमार, रिंकू कुमार, नहटौर विधानसभा उपाध्यक्ष अमित कुमार, लाखन सिंह, मीडिया प्रभारी जयपाल सिंह, पुष्पेंद्र राणा, राकेश कुमार, ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे। उक्त कार्यक्रम का नेतृत्व आलोक भारती व अभिषेक कुमार ने किया।