फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवांस फीस के लिए दबाव बनाने पर खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
एडवांस फीस के लिए दबाव बनाने पर खैर नहीं
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन छात्र-छात्राओं पर एडवांस फीस के लिए दबाव बनाने की शिकायतों को लेकर सख्त हो गया है। विद्यालय छात्र-छात्राओं को लॉकडाउन अवधि में एडवांस फीस देने के लिए मजबूर नहीं करेंगे। साथ ही किसी भी छात्र से लॉकडाउन तथा विद्यालय बंद रहने की अवधि का वाहन शुल्क कतई नहीं लिया जाएगा। आरोपी विद्यालय शिकायत पर नियमानुसार दंडित होंगे। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि जिले के कतिपय विद्यालयों द्वारा छात्रों पर अप्रैल माह के साथ मई व जून की फीस एडवांस जमा करने के लिए दबाव बनाने की शिकायत मिली है। यह स्पष्ट रूप से शासनादेशों का उल्लंघन है। कहा कि लॉकडाउन के दौरान फीस नहीं देने पर छात्र को न तो आनलाइन पढ़ाई से वंचित किया जाएगा और न ही छात्र का नाम काटा जाएगा। विद्यालयों से वाहनों की संख्या एवं संचालन की जानकारी मांगी गई है। आदेश यूपी बोर्ड, आईसीएसई, सीबीएसई समेत सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें