फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन में नहीं कोई गुटबंदी, सब एक साथ : सिसोदिया

Sun, 30 Apr 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) सत्येंद्र सिसोदिया के जनपद बिजनौर में प्रथम आगमन पर कॉलेज के सामने कृष्णा कॉलेज परिवार ने एवं उससे पहले पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सिसोदिया ने पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर उनमें जोश भर दिया।
विज्ञापन

इससे पहले एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। सब एक साथ है और पार्टी के लिए मिलकर कार्य कर रहे हैं। यदि कोई किसी बात पर नाराज है, तो वह उसका हक है और हम सब उसे मना लेंगे। निकाय चुनाव में सब एक साथ अपने प्रत्याशी के हित में काम कर रहे हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक अशोक राणा, प्रत्याशी इंदिरा सिंह, भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी, डॉ. बीरबल सिंह, रंजीत चौधरी, विनय राणा आदि उपस्थित रहे।
कृष्णा कॉलेज चेयरमैन मनोज कुमार एवं प्रबंध निदेशक पवन कुमार जिला संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी ने सत्येन्द्र सिसौदिया व उनके साथ आये जिला प्रभारी हरिओम शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मिकी एवं बिजनौर नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी इंदिरा सिंह का स्वागत किया। इस मौके पर सत्येंद्र सिसोदिया ने कॉलेज के अनुशासनात्मक वातावरण, शैक्षिक कार्यप्रणाली, छात्र छात्राओं के आदर भाव को देखकर काफी प्रभावित हुए व सभी की काफी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें