अफजलगढ़ रामगंगा घाट पर मंगलवार को डूबे युवक की तलाश करते एनडीआरएफ टीम।
- फोटो : BIJNOR
रामगंगा में डूबे युवक का सुराग नहीं
अफजलगढ़ (बिजनौर)। भूतपुरी रामगंगा घाट पर अपने चार साथियों के साथ नहाने आए नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी कोई पता नही चला है।
उत्तराखंड जसपुर के गांव पुरनपुर निवासी अरुण कुमार (23) पुत्र राजाराम अपने गांव के ही चार साथी अभिषेक, तरुण, तुषार व कामेश के साथ गंगास्नान पर आया था। युवक अपने साथियों के साथ नदी के घाट पर कुछ दूर जाकर नहाने लगा। अचानक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। युवक को उसके साथियों ने अन्य लोगों की मदद से काफी तलाश किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने रातभर युवक की पानी में तलाश करती रही। बुधवार को भी गोताखोरों की टीम पानी में युवक की तलाश करने पर जुटी रही। कोतवाल मनोज कुमार सिंह का कहना है कि पीएसी एनडीआरएफ के गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है।