फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन स्नेचिंग के आरोपियों का सुराग नहीं, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चेन स्नेचिंग के आरोपियों का सुराग नहीं, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

धामपुर। महिला शिक्षामित्र और उनकी बेटी के साथ हुई चेन स्नेचिंग के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी बदमाशों का पता लगाने में नाकाम रही। पुलिस का कहना है कि घटना से संबंधित सभी वीडियो फुटेज खंगाली जा रही हैं। बाइक का नंबर ट्रेस कर लिया गया है। कई युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

न्यू हिंदू कॉलोनी निवासी शिक्षिका शोभारानी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह सोमवार सवेरे सात बजकर 50 मिनट पर अपनी पुत्री के साथ स्कूटी से कोतवाली ब्लॉक के गांव कल्याणपुर के प्राथमिक स्कूल जा रही थीं। हाईवे 74 पर चांद ढाबे के निकट उसके पीछे बाइक से आए दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन और कुंडल लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने लात मार कर उनकी स्कूटी को गिरा दिया और फरार हो गए। शोभारानी भाजपा के जिला पंचायत सदस्य सुभाष चौहान की रिश्तेदार हैं। सीओ इंदू सिद्धार्थ ने पीड़िता के घर जाकर मुलाकात की और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें