फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी से फरार ढाई लाख के ईनामी का नहीं लग रहा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी से फरार ढाई लाख के इनामी का नहीं लग रहा सुराग
विज्ञापन

बिजनौर। ढाई लाख केे इनामी कुख्यात आदित्य राणा को फरार हुए दो महीने हो चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक खाली हाथ है। तमाम माथापच्ची करने के बाद भी आदित्य को एसटीएफ, स्पेशल टीम और बिजनौर-शाहजहांपुर पुलिस नहीं ढूंढ सकी। हालांकि पुलिस ने कुख्यात से मेलजोल रखने वालों को अभी भी नजर बनाई हुई है।
23 अगस्त को बिजनौर में पेशी के बाद लखनऊ जेल लौटते हुए बदमाश आदित्य राणा शाहजहांपुर में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। स्योहारा थाना क्षेत्र के राना नंगला का रहने वाले आदित्य राणा पर इसके बाद ढाई लाख का इनाम घोषित किया गया। जिसकी तलाश में एसटीएफ को भी लगाया गया। सिर्फ इतना ही नहीं एडीजी बरेली जोन के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम भी बनी। जिसमें बिजनौर के भी तेजतर्रार पुलिसकर्मी शामिल किए गए। इसके अलावा बिजनौर और शाहजहांपुर पुलिस भी सक्रिय हुई। बिजनौर पुलिस द्वारा आदित्य के परिवार वालों और रिश्तेदारों की निगरानी भी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो जिले के युवा नेता ने लखनऊ जेल में आदित्य से मुलाकात की थी। वहीं एक और व्यक्ति की भी गतिविधियों की भी निगरानी की गई। फिर भी नतीजा कुछ नहीं निकला पाया। फिलहाल आदित्य के गांव में अभी भी पुलिस बल तैनात है। आदित्य के फरार होने के बाद से ही जिले के कई लोगों को सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है, जिन्हें आदित्य नुकसान पहुंचा सकता है। बता दें कि आदित्य पर 41 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें