फुट ओवरब्रिज के संबंध में नहीं हुई कार्रवाई
नजीबाबाद। नजीबाबाद के माल गोदाम पर फुट ओवरब्रिज निर्माण के संबंध में रेल मंत्रालय ने मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद कार्यालय से स्पष्टीकरण मांगा है।
नजीबाबाद निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने पिछले वर्ष 27 दिसंबर को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के नजीबाबाद दौरे पर उन्हें ज्ञापन दिया था। दो माह बीत जाने के बाद भी फुट ओवरब्रिज के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने इसकी शिकायत रेल मंत्रालय नई दिल्ली से की है। शिकायत में कहा कि नजीबाबाद के माल गोदाम पर फुट ओवरब्रिज नहीं होने से नगर की आधी आबादी परेशान है। क्षेत्र के लोगों को मजबूरन रेलवे ट्रैक से होकर गुजरना पड़ता है। उन्होंने माल गोदाम क्षेत्र पर फुट ओवरब्रिज बनवाने की मांग की है। शिकायत पर रेल मंत्रालय ने मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद कार्यालय से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।