फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कालागढ़ क्षेत्र में देखे गए नौ बाघ, आबादी की सुरक्षा बड़ी चुनौती

विज्ञापन
कालागढ़ की केंद्रीय कॉलोनी में बाघ की निगरानी के लिए गश्त करते अधिकारी व कर्मी। स्रोत संवाद।
विज्ञापन
कालागढ़। कालागढ़ की केंद्रीय कॉलोनी में 31 जुलाई की रात्रि में एक बाघ ने घर में घुसकर 22 वर्षीय महिला टीना पर हमला कर उसे मार डाला था। इसके बाद वन्यजीवों एवं बाघ की निगरानी के लिए वन विभाग ने दो गतिशील एवं 18 कैमरा ट्रैप लगाए थे। इनकी मदद से वन्यजीवों की निगरानी की जा रही है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डी नायक का कहना है कि कालागढ़ में लगे कैमरों से लिए गए चित्रों का अध्ययन करने पर पता चला कि यहां पर नौ बाघ सक्रिय हैं। गश्ती दल बाघों पर निगाह रख रहे हैं। केंद्रीय कॉलोनी के अलावा सीमावर्ती क्षेत्र में बाघ सक्रिय है। पुराना कालागढ़ निवासी शमसुद्दीन अंसारी, फैयाज अंसारी, विशाल आदि का कहना है कि सूखासोत में बाघ किसी भी समय आ जाता है। उन्होंने सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें