फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एक बच्ची सहित नौ नए कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 14 Apr 2023 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 47 हुई कोरोना संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या
विज्ञापन

- दिल की जांच कराने एक बुजुर्ग अस्पताल गए तो कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में शुक्रवार को भी एक बच्ची सहित नौ कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक बुजुर्ग व्यक्ति को दिल की जांच कराने गया था, इस दौरान चिकित्सकों ने कोरोना जांच कराई, तो वह संक्रमित पाए गए। सभी मरीजों की तबीयत ठीक बताई जा रही है। संक्रमित मरीज अपने घर में सुरक्षित हैं। घर पर ही उनका इलाज चल रहा है।

जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संक्रमित मरीजों में हल्के बुखार, खांसी, जुकाम जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ मरीज दूसरी बीमारी से ग्रसित होने की वजह से कोरोना जांच करा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्थित आईडीएसपी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर में सब्जी मंडी निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को 10 अप्रैल को हार्ट की जांच कराने कैलाश अस्पताल नोएडा गया था। जहां चिकित्सकों ने उनकी कोरोना जांच की। जांच के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उनकी तबीयत ठीक है। वह अस्पताल के पास में ही कमरा लेकर रह रहे हैं।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के चौधरीपुरम कॉलोनी बिजनौर निवासी एक वर्ष कम उम्र की बच्ची, मोहल्ला शंभा बाजार निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, मोहल्ला शाहविल्यात निवासी 26 वर्षीय युवक, रतनपुर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला आचारजान निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। नजीबाबाद ब्लॉक के जाबतागंज निवासी 50 वर्षीय महिला, मोहल्ला मुनिरगंज निवासी 50 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। वहीं अफजलगढ़ ब्लॉक के गांव मानियावाला निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन

- वर्जन::
कोरोना संक्रमित मिले सभी मरीज ठीक हैं। किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं हैं। एक बुजुर्ग दिल की जांच कराने नोएडा गए थे, वहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को घर में सुरक्षित रखा गया है। सभी को कोरोना नियमों का पालन करने के निर्देश दे दिए गए हैं - डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें