फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नौ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का हुआ उच्चीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
इन विद्यालयों में चालू शिक्षा सत्र से कक्षा नौ विज्ञान वर्ग की पढ़ाई होगी
विज्ञापन

प्रवेश शुरू, शासन के फैसले को अभिभावकों ने सराहा





बिजनौर। जिले के नौ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का उच्चीकरण हुआ है। अभी तक इन विद्यालयों में कक्षा आठ तक की पढ़ाई हो रही है। शिक्षा सत्र 2024-25 से कक्षा नौ की पढ़ाई शुरू होगी। किरतपुर ब्लाॅक के दो आवासीय विद्यालय शामिल हैं।

शासन ने जिले के नौ कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के उच्चीकरण को मंजूरी दी है। इन विद्यालयों में चालू शिक्षा सत्र से कक्षा नौ विज्ञान वर्ग की पढ़ाई होगी। विद्यालयों में दाखिले भी शुरू हो गए हैं। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार हर साल एक कक्षा बढ़ेगी । इस प्रकार बारहवीं तक विज्ञान वर्ग की क्लास होंगी।
विज्ञापन




जिला समन्वयक अनुज कुमार ने बताया कि छात्राओं को कक्षा 12 तक निशुल्क शिक्षा मिलेगी। पढ़ाई के साथ आवास ,खाना, खेलना, लाइब्रेरी , विज्ञान प्रयोगशाला आदि की सुविधा मिलेगी। शासन के फैसले से अभिभावक खुश हैं। हरवीर सिंह तथा अनुजपाल सिंह का कहना है कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में निशुल्क पढ़ाई है। इसलिए होनहार बालिकाएं बारहवीं करने के बाद आगे बढ़ेंगी।





सुरक्षा के लिए पीआरडी



शासन का बालिका सुरक्षा पर जोर है। इसलिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा कवच मजबूत किया गया है। जिला समन्वयक अनुज कुमार के अनुसार विद्यालयों की सुरक्षा की कमान प्रांतीय रक्षा दल अर्थात पीआरडी के हाथो में होगी। विद्यालयों के चौकीदार साथ में तैनात रहेंगे। बताया कि कक्षा नौ में दाखिले शुरू हो गए है। छात्राओं को यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण होना शुरू हो गया है । पंजीकरण में छात्राओं का पूरा विवरण छात्रा का नाम, माता पिता का नाम , जन्म तिथि, आदि अपलोड होता है।
विज्ञापन








ये हैं विद्यालय



जिले के धर्मनगरी, किरतपुर नगर, किरतपुर ग्रामीण, नगीना, जलीलपुर, कल्लूवाला, धामपुर तथा नजीबाबाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का उच्चीकरण हुआ है। कक्षा नौ में दाखिले तो होने लगे हैं। परंतु विद्यालयों को कक्षा नौ के विषय पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं मिले हैं। जिला समन्वयक ने बताया कि स्टाफ की नियुक्ति के लिए शासन से गाइडलाइंस का इंतजार है। अभी वर्तमान में कार्यरत स्टाफ से ही काम चलाया जा रहा है। छात्राओं की पढ़ाई के लिए शिक्षण सुविधाओं से सुसज्जित कक्ष तैयार हो गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें