नौ सहायक निर्वाचन अधिकारियों का जवाब तलब
बिजनौर। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण में नौ निर्वाचन व सहायक निर्वाचन अधिकारी अनुपस्थित रहे। इन सभी का जवाब तलब किया गया है। डीएम रमाकांत पांडेय ने आयोग के निर्देशानुसार चुनाव संपन्न कराने को कहा है। प्रशिक्षण विकास भवन के सभागार में 26 मार्च शाम को दो सेशन में हुआ। पहले सत्र में सभी 11 ब्लॉक के रिटर्निंग आफिसर तथा जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के सहायक निर्वाचन अधिकारी ने भाग लिया। दो एआरओ अनुपस्थित रहे। दूसरे सत्र में प्रधान पद के एआरओ शामिल हुए। सात एआरओ अनुपस्थित रहे। सीडीओ एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्मिक केपी सिंह के निर्देश पर अनुपस्थित एआरओ का स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रशिक्षण जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के एम सिंह व एआर सहकारिता अमित कुमार त्यागी ने दिया।