लखनऊ में सम्मानित हुईं नींदड़ू की तीन महिला प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला
नींदडू़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्रामीण स्वच्छता अभियान को गति प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध नींदडू़ की तीनों महिला प्रधानों को लखनऊ में सम्मानित किया गया है। बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ में आशियाना स्थित कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित चैंपियंस कन्वेंशन स्वच्छ शक्ति-2018 के तहत स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए नींदडू़ खास की प्रधान रेशमा परवीन, बाजीदपुर-बीरू की प्रधान रफत जहां और मोहम्मद अलीपुर भिक्कन की प्रधान शाहीन जैदी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने प्रशस्ति पत्र और किट देकर सम्मानित किया।