फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पाल रही हैं निकिता

विज्ञापन
पिता की मौत के बाद धामपुर में ई—रिक्शा चलाती निकिता
विज्ञापन
-पिता की कैंसर से मौत के बाद कहीं से मदद नहीं मिलने पर लिया निर्णय
विज्ञापन



धामपुर। पिता की कैंसर से मौत के बाद बेटी निकिता ई-रिक्शा को चलाकर अपने परिवार का पेट पाल रही है। पिता की मौत के बाद जब परिवार की किसी ने मदद नहीं की तो उसे खुद ही पापा की ई-रिक्शा को लेकर सड़क पर उतरना पड़ा। वह प्रतिदिन 500-600 रुपये कमाती है।

धामपुर थाना क्षेत्र के गांव सरकथल नवादा निवासी वीरेंद्र सिंह प्रजापति की तीन बेटियों में निकिता बिचली बेटी है। 22 वर्षीय निकिता प्रजापति का कहना है कि वह देवता महाविद्यालय से बीएससी पास है। पिता कैंसर से पीड़ित थे, जिनकी सात महीने पहले मौत हो गई। वह तीन बहनें और एक छोटा भाई है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। परिवार में बड़ा होने के नाते उसके ऊपर ज्यादा बड़ी जिम्मेदारी आ गई। जब कहीं से कोई मदद नहीं मिली तो उसने अपने पापा की ई-रिक्शा को चलाकर परिवार का आर्थिक भोज उठाने का निर्णय लिया। अब पापा ई-रिक्शा चलाकर वह अपने परिवार का गुजर बसर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पापा बीमारी के चलते ई रिक्शा को बेचना चाहते थे, लेकिन उन्होंने घर की गरीबी को देख ई-रिक्शा को नहीं बेचने दिया। वह दिनभर रिक्शा चला कर 500-600 रुपये कमा रही है। माता सुनीता देवी ग्रहणी हैं। निकिता प्रजापति कहती हैं कि सरकार किसी विभाग में संविदा, आउटसोर्सिंग में अन्य माध्यम से नौकरी दे दे तो उसका, उसके परिवार का भला हो जाए। वह गांव से आकर दिनभर धामपुर में रिक्शा चलती है और शाम को अपने घर जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें