फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब के किनारे मिला नवजात

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब के किनारे मिला नवजात
विज्ञापन

हल्दौर। गांव पैजनियां में एक महिला को तालाब के किनारे एक नवजात शिशु पड़ा मिला।
गांव पैजनियां निवासी प्रमोद कुमार सैनी के कोई पुत्र नहीं है। उसकी इकलौती पुत्री है। शुक्रवार शाम उसकी पत्नी दया देवी पशुओं के लिए चारा लेने के लिए अपने घर के पास स्थित तालाब के निकट से होकर गुजर रही थी। ग्रामवासियों के अनुसार महिला को तालाब के किनारे एक नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी। उसने एक नवजात शिशु को तालाब किनारे कपड़े में लिपटा हुआ पाया। वह बच्चे को उठाकर घर ले आई। मामले की सूचना पाकर महिला के घर पर ग्रामवासियों की भीड़ जमा हो गई। बच्चे की हालत बिगड़ती देख महिला व उसके परिजनों ने नवजात शिशु को उपचार के लिए चांदपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें