-होटल, रेस्टारेंट नववर्ष पार्टी के लिए सजाए गए
बिजनौर। जिले में पूरे दिन नववर्ष की धूम रही। नववर्ष 2024 मनाने के लिए लोग तैयारियों में जुटे रहे। वहीं शहर के डीडीपीएस में नववर्ष के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने रंगोली बनाई और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा होटल भी सजे रहे।
रविवार को लोग नववर्ष मनाने के लिए तैयारियों में जुटे रहे। लोगों ने साल 2023 को विदाई दी और नववर्ष 2024 का धूमधाम से स्वागत हुआ। कुछ होटलों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। इसके अलावा लोगों को नववर्ष पर छूट दी गई। इसके अलावा नववर्ष पर हुड़दंग न हो, इसके लिए पुलिस भी चौकस रही। बिजनौर के डीडीपीएस में विद्यार्थियों ने गुब्बारों पर नववर्ष 2024 लिखा। नए-नए कपड़े पहनकर विद्यार्थियों ने कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। साथ ही नए साल पर खरीदारी करने के लिए लोगों की सोमवार को बाजारों में भीड़ रहेगी।