फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयार हो रहा वाॅलीबाल का नया मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा निखारने पहुंच रहे हैं। ऐसे में अब स्टेडियम में वाॅलीबाल का नया ग्राउंड तैयार हो रहा है। जल्द ही खिलाड़ी नए ग्राउंड पर खेल सकेंगे।
स्टेडियम में रोजाना करीब 35 खिलाड़ी वॉलीबाल का अभ्यास करते हैं। इनमें 25 लड़के और 10 लड़कियां हैं। इनके लिए स्टेडियम में एक वॉलीबाल ग्राउंड है। इसकी वजह से खिलाड़ी ज्यादा अभ्यास नहीं कर पाते हैं। इसी को देखते हुए वॉलीबाल का नया ग्राउंड तैयार किया जा रहा है। ग्राउंड में नेट लगना शेष रह गया है। अगले सप्ताह तक ग्राउंड खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए लगातार स्टेडियम में काम किए जा रहे हैं। वाॅलीबाल ग्राउंड तैयार होने के बाद खिलाड़ी बेहतर अभ्यास कर सकेंगे।ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें