बिजनौर। जनपद की 18 नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में शनिवार को शपथ लेने के बाद नई सरकार का कार्यकाल शुरु हो गया। जनपद की नौ पालिका अध्यक्ष व नगर पंचायतों के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों ने शुक्रवार को पद व गोपनीयता की शपथ ले ली थी। शेष बिजनौर नगर पालिका अध्यक्ष सहित नौ पालिका, नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं सभासदों ने शपथ ली। शपथ समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों के साथ उनके परिजनों भी पहुंचे और इस समारोह का आनंद लिया।
- ट्रिपल इंजन की सरकार में बहेगी विकास की गंगा
नूरपुर। एसडीएम चांदपुर रितु रानी ने नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष डा.महेंद्र प्रताप सिंह एवं सभी 25 सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शनिवार 11 बजे गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में शपथ समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया रहे। पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि अब ट्रिपल इंजन की सरकार में नगर में विकास की गंगा बहेगी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री महावीर सिंह, धामपुर विधायक अशोक राणा, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, नहटौर विधायक ओम कुमार, ब्लाॅक प्रमुख आकांक्षा चौहान, क्षेत्रीय मंत्री सीपी सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य तारा सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा डाॅ. ओपी त्यागी, रणवीर चौधरी, सचिन चौधरी आदि रहे।
- अफजलगढ़ चेयरपर्सन ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
अफजलगढ़। एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह ने रामलीला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में परिषद की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन तबस्सुम और पालिका के सभी 25 वार्डों के निर्वाचित सभासदों को शपथ दिलाई। चेयरपर्सन तबस्सुम ने कहा कि वह विकास व जनता से किए वादों को पूरा करने के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक शेख सुलेमान ने की। कार्यक्रम में पालिका ईओ कौशल कुमार, संजीव अग्रवाल, रोबिन अग्रवाल, बृजमोहन सिंह, जावेद विकार, शेख इरशाद, जहीर खान एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
- किरतपुर पालिकाध्यक्ष व सभासदों ने ली शपथ
किरतपुर। एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने चेयरमैन अब्दुल मन्नान सहित 25 सभासदों ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अब्दुल मन्नान ने नगर के विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मनोज अग्रवाल, गौरव पराशर, डॉ. छत्रपाल सिंह, नरेश कालरा, अरविंद जैन आदि रहे।
-बिना भेदभाव होगा विकास कार्य
स्योहारा। एसडीएम न्यायिक नजीबाबाद मांगेराम चौहान ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष फैसल वारसी व सभी निर्वाचित सभासदों नादरा कमर, विनोद तोमर, सुभद्रा रानी, पूनम, फरहा नाज, निशा, यूसुफ समेत 25 को एक साथ शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के भतीजे एपीजेएम हाजी इब्राहिम मौजूद रहे। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी एपी पांडेय, मुकेश रस्तोगी, महफूज चौधरी एडवोकेट, विपिन राणा, चौधरी फहीम उर रहमान आदि मौजूद रहे।
- नगर की समस्याओं का किया जाएगा निदान
स्योहारा। शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष नाहिद परवीन एवं नवनिर्वाचित 15 सदस्यों को एसडीएम न्यायिक मांगेराम चौहान ने शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर जिसमें नगर के गणमान्य व्यक्तियों अमजद अली, आदिल प्रधान, सलीम मशकूर, मोईद अहमद, सहित अधिशासी अधिकारी धर्म देव, अवर अभियंता सुनील कुमार , सलमान अली, मोहम्मद रिजवान, जमशेद अख्तर सहित सभी कर्मचारियों ने भाग लिया। शपथ ग्रहण समारोह शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
- पद व गोपनीय की दिलाई शपथ
बढ़ापुर- शनिवार को नगर पंचायत के आदर्श बारात घर में उपजिलाधिकारी नगीना शैलेंद्र कुमार ने नगर पंचायत अध्यक्ष डाॅ. दिलशाद अंसारी एवं नवनिर्वाचित 15 वार्डों के पंचायत सदस्यों शपथ दिलाई। एसडीएम शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता व अधिवक्ता फरीद अहमद खां के संचालन में हुए कार्यक्रम में मोहम्मद आरिफ खां एडवोकेट, मोहम्मद इरशाद, नाजिम हुसैन, मोहम्मद आसिफ खां, भीम सिंह कश्यप, नगमा आरिफ, डाॅ. कृपाल सैनी आदि उपस्थित रहे।