फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नहटौर - प्रशांत को रिमांड पर लेकर तमंचा किया बरामद

Sun, 26 Mar 2023 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव पुट्ठा पुट्ठी प्रकरण : आठ घंटे की रिमांड के बाद आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



नहटौर। गांव पुट्ठा पुट्ठी में डीजे को लेकर हुए विवाद में गोली चली थी। घटना के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। पुलिस ने आरोपी प्रशांत को रिमांड पर लेकर एक तमंचा व एक खोखा कारतूस बरामद किया।



आठ मार्च को दुल्हेंडी के दिन ग्राम अब्दुल खालिकपुर बलराम उर्फ पुट्ठी पुट्ठा में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें गांव के ही प्रशांत पुत्र विजयपाल ने अपने पिता विजयपाल पुत्र धर्म सिंह, विमल पुत्र शम्भू सिंह तथा जितेंद्र पुत्र भूपेंद्र के साथ पूर्व प्रधान संजीव कुमार के घर पहुंचकर गाली गलौच करते हुए तमंचे से फायर कर दिया। जिससे पूर्व प्रधान की मां राजेश्वरी देवी पत्नी अमर सिंह तथा पुत्र प्रयांशु घायल हो गए थे। प्रधान ने घायलावस्था में अपनी मां व पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पूर्व प्रधान की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विजयपाल को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया था। जबकि प्रशांत, विमल ओर जितेंद्र फरार हो गए थे। कुछ दिन पूर्व आरोपी प्रशांत ने पुलिस को चकमा देते हुए न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके बाद पुलिस प्रशांत को 8 घंटे की रिमांड पर लेकर आई। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रशांत पुत्र विजयपाल की निशानदेही पर एक तमंचा व एक खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी को रिमांड पूरी होने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें