फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू स्टेडियम बिजनौर जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम बिजनौर जीता क्रिकेट मैच
विज्ञापन

बिजनौर। पठान क्रिकेट अकादमी किरतपुर और नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच मैच का आयोजन किया गया। नेहरू स्टेडियम बिजनौर ने पठान क्रिकेट अकादमी को हराया।
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में पठान क्रिकेट अकादमी किरतपुर एवं नेहरू स्टेडियम की टीम के बीच खेला गया। इस मैच में स्टेडियम बिजनौर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पठान क्रिकेट अकादमी किरतपुर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.3 ओवर में 69 रन बना कर आलआउट हो गई। इसमें मोनिस ने 18 रन, विकास कुमार ने 14 रन बनाए। नेहरू स्टेडियम बिजनौर की ओर से गेंदबाजी में मेहुल ने तीन, मोहसिन, तुषार मलिक ने दो-दो, कैफ, मोंटी ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी नेहरू स्टेडियम बिजनौर ने 12 ओवर में तीन विकेट खो कर सात विकेट से यह मैच जीत लिया। इसमें मानिक वर्मा ने 47 रन की नाबाद पारी खेली और उत्कर्ष शर्मा ने दस रन बनाए। पठान क्रिकेट अकादमी किरतपुर की ओर से गेंदबाजी में विकास कुमार ने दो, माधव ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच स्टेडियम के खिलाड़ी मानिक वर्मा रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें