फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिताओं में सबसे तेज धावत बनी नेहा

विज्ञापन
बिजनौर नेहरू स्टेडियम में जनपदीय बाल क्रीडा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का कबूतर उड़ाकर शुभारं? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिताओं में सबसे तेज धावक बनी नेहा
विज्ञापन

बिजनौर। बेसिक शिक्षा विभाग की जनपद स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता मंगलवार को नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कस्तूरबा गांधी विद्यालय धर्मनगरी का योगा डांस, जूनियर हाईस्कूल हकीकतपुर प्रयास का राधा कृष्ण का युगल नृत्य तथा सिरधनी बंगर का लेजियम डांस मुख्य रहे। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में जूनियर वर्ग में 100 मीटर 200 मीटर 400 तथा 600 मीटर में किरतपुर की नेहा ने प्रथम स्थान पाया।
इसके अलावा प्राथमिक वर्ग 50 मीटर दौड़ में अनुभव, 100 मीटर दौड़ में अरमान प्रथम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में उज्जवल त्यागी, 400 मीटर में निरूल तोमर प्रथम रहे। बास्केटबॉल में मोहम्मदपुर देवमल की टीम प्रथम, वॉलीबाल में कोतवाली की टीम प्रथम रही। एकांकी में नहटौर की टीम प्रथम रही। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक सुची चौधरी, समाजसेवी व भाजपा नेता एडवोकेट ऐश्वर्य चौधरी मौसम, डीएम उमेश मिश्रा ने ध्वजारोहण कर तथा कबूतर उड़ाकर किया। 50 मीटर दौड़ का प्रारंभ करते हुए सदर विधायक सुची चौधरी व समाजसेवी ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने सभी को शुभकामनाएं दी और सबसे अधिक मेडल लेने वाले विद्यालय को 21,000 रुपये का पुरस्कार देने का ऐलान भी किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी प्रतिभागी छात्रों को खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने को कहा। छात्रों को उत्साहित करते हुए अपने बचपन के अनुभव भी सुनाएं। बीएसए जयकरण यादव एवं जिला व्यायाम शिक्षक अरविंद अहलावत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीपीआरओ सतीश कुमार, परियोजना अधिकारी ज्ञान सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, बीओ डॉ. प्रभात सिंह, डीसी विवेक बंसल, सलीम बेग, अरविंद कुमार अहलावत, गुलशन गुप्ता, डॉ. केडी सिंह, संदीप कुमार, प्रशांत कुमार, रूपेश चौधरी, राहुल राठी, अरविंद कुमार, कुलदीप, प्रशांत राणा, कविता चौधरी, तरनजीत कौर, अमित कुमार, मोहम्मद वॉइस, रुचिता सिंह, पारुल त्यागी, जयदीप मलिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें