डा. अशोक सहित 21 की नेगेटिव रिपोर्ट, लाइफ लाइन हॉस्पिटल की खुली सील
बिजनौर। लाइफ लाइन हॉस्पिटल के संचालक और कार्डियोलॉजिस्ट और उनकी पत्नी सहित 21 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर अस्पताल की सील खोल दी गई है। करीब एक सप्ताह पूर्व मंडावर रोड स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल में एक चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर हड़कंप मच गया था। इसके बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने डीएम के निर्देश पर हॉस्पिटल को सील कर दिया था। साथ ही चिकित्सकों और अन्य स्टाफ के नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए नोएडा भेजे गए थे। हॉस्पिटल संचालक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अशोक चाहल के अनुसार चार जुलाई को उनका और उनकी पत्नी डा. आरुषि, ऑर्थोपेडिक सर्जन डा. शलभ अहलावत समेत स्टाफ के अन्य 21 सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इन सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।