फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नीरज कुमार जादौन का तबादला, बिजनौर एसपी बने अभिषेक

Sun, 14 Jul 2024 03:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन को तबादला हो गया है, जिन्हें एसपी हरदोई बनाया गया है। शामली एसपी रहे अभिषेक को बिजनौर की जिम्मेदारी दी गई है। आम और खास में फर्क नहीं समझने वाले आईपीएस नीरज कुमार जादौन के ट्रांसफर से आम लोगों के बीच मायूसी है।
विज्ञापन

2015 बैच के आईपीएस नीरज कुमार जादौन ने साल 2023 में 14 मार्च को बिजनौर एसपी का कार्यभार संभाला था। 16 महीनों के कार्यकाल में एसपी नीरज कुमार जादौन ने ईमानदार पुलिस अफसर के तौर पर जिले में पहचान हासिल की। सुनवाई और कार्रवाई के चलते लोगों के बीच एसपी नीरज कुमार जादौन आम लोगों के बीच लोकप्रिय हो गए थे।
नीरज कुमार जादौन के नेतृत्व में ही कुख्यात आदित्य राणा का खात्मा हो सका। उधर, अगर रसूखदारों ने कानून की धज्जियां उड़ाई तो एसपी कार्रवाई करने से कभी नहीं चूके। इतना ही नहीं सड़क निर्माण कंपनी के मिक्सिंग प्लांट पर आगजनी के मामले में भाजपा विधायक अशोक राणा और उनके समर्थकों को कोई रियायत नहीं दी गई थी, उनके खिलाफ भी केस दर्ज हुआ और इस कांड में शामिल छह लोगों को भेज दिया था।
विज्ञापन

रिश्वतखोरी और काम में लापरवाही पर की खूब सख्ती
थानों में भ्रष्टाचार पर भी एसपी का खूब चाबुक चला। आठ पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेने के आरोप में जेल भेजा गया। इसके चलते पुलिसकर्मियों में कार्रवाई का खौफ बना हुआ था। साथ ही लापरवाही बरतने में करीब 110 पुलिसकर्मियों को निलंबन भी झेलना पड़ा। इसके अलावा विभागीय कार्रवाई किए जाने का आंकड़ा भी काफी रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें