बिजनौर में एसआरएस मॉल पर पेमेंट कैंप का शुभारंभ करते डीएम जगतराज।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर मेंशॉपर्स प्राइड मॉल में उपभोक्ताओं को डिजिटल पेमेंट के बारे में जागरूक करने के लिए कैंप लगाया गया। कैंप का शुभारंभ डीएम जगतराज ने किया।
डीएम ने उपभोक्ताओं से कहा कि अब नगदी पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है। डिजिटल पेमेंट का जमाना आ गया है। दुकान से कप प्लेट खरीदनी हों, पेट्रोल पंप पर पेट्रोल या डीजल भरवाना हो या फिर सिनेमा हॉल में फिल्म देखनी हो, हर जगह पर उपभोक्ता डिजिटल पेमेंट किया जा सकता है। बिना नगदी के भी हम लाखों रुपये का माल खरीद या बेच सकते हैं। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र प्रभारी नंद किशोर ने बताया कि उपभोक्ता नगदी न होने पर भी चेक, पोस मशीन, आधार अनेबिल्ड पेमेंट सिस्टम, ई-वॉलिट, यूपीआई आदि से भुगतान कर सकते हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से कहा कि 50 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ताओं पर एटीएम कार्ड हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में डिजिटल पेमेंट से भुगतान करने का आह्वान किया।