फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी पर निर्भर होने की जरूरत नहीं

Sat, 24 Dec 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर में एसआरएस मॉल पर पेमेंट कैंप का शुभारंभ करते डीएम जगतराज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर मेंशॉपर्स प्राइड मॉल में उपभोक्ताओं को डिजिटल पेमेंट के बारे में जागरूक करने के लिए कैंप लगाया गया। कैंप का शुभारंभ डीएम जगतराज ने किया।
विज्ञापन

डीएम ने उपभोक्ताओं से कहा कि अब नगदी पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है। डिजिटल पेमेंट का जमाना आ गया है। दुकान से कप प्लेट खरीदनी हों, पेट्रोल पंप पर पेट्रोल या डीजल भरवाना हो या फिर सिनेमा हॉल में फिल्म देखनी हो, हर जगह पर उपभोक्ता डिजिटल पेमेंट किया जा सकता    है। बिना नगदी के भी हम लाखों रुपये का माल खरीद या बेच     सकते हैं। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान  केंद्र प्रभारी नंद किशोर ने बताया    कि उपभोक्ता नगदी न होने पर भी चेक, पोस मशीन, आधार  अनेबिल्ड पेमेंट सिस्टम, ई-वॉलिट, यूपीआई आदि से भुगतान कर  सकते हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं     से कहा कि 50 प्रतिशत से   अधिक उपभोक्ताओं पर एटीएम कार्ड हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में डिजिटल पेमेंट से भुगतान करने  का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें