फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
विज्ञापन

बिजनौर । जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बुधवार को बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में प्रभारी अधिकारी व सहायक प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में बुधवार को हुई बैठक उन्होंने कहा कि निर्वाचन की विश्वसनीयता व पारदर्शिता बरकरार रहे। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। निर्वाचन के लिए फिट वाहनों की व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कार्मिकों का प्रशिक्षण समय से करा लिया जाए। कहा कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। इसका अनुपालन कराया जाएं। आयोग के द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने बताया कि जब वह लखनऊ में एडीएम सिविल सप्लाई थे, तो उन्हें ईंधन बचत के लिए सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में 30649 मतदाता है। 23 मतदान केंद्र व 36 मतदेय स्थल बनाएं गए हैं। 1200 से ज्यादा जिस बूथ पर वोट होंगे, वहां पर 1 प्लस 4 कार्मिकों की तैनाती की जाएगी। अन्य पोलिंग बूथों पर 1 प्लस 3 कार्मिकों की तैनाती की जाएगी। एडीएम ने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना पांच जनवरी 23, नाम निर्देशन के लिए अंतिम 12 जनवरी 23, नाम निर्देशन की जांच के लिए 13 जनवरी, नाम वापसी की अंतिम 16 जनवरी आदि तिथि जारी कर दी गई। सीडीओ पूर्ण बोरा ने बताया कि नौ जनवरी को कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें