नजीबाबाद में व्यापार प्रतिनिधि मंडल की गठित जिला कार्यकारिणी का स्वागत करते नईम टाटा।
- फोटो : NAZIBABAD
नवनीत बने व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष
नजीबाबाद। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नवगठित जिला इकाई में नवनीत चतुर्वेदी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल की देखरेख में प्रतिनिधि मंडल की नजीबाबाद जिला कार्यकारिणी गठित की गई। चुनाव अधिकारी लोकेश अग्रवाल, प्रांतीय मंत्री शिवकुमार माहेश्वरी और उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बिजनौर जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल के नेतृत्व में आई जिला कार्यकारिणी की टीम की उपस्थिति में उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नजीबाबाद जिले की कार्यकारिणी के लिए सर्वसम्मति से नवनीत चतुर्वेदी को जिलाध्यक्ष चुना गया। मो.अकरम को जिला उपाध्यक्ष, योगेश राजपूत उर्फ मोनू और मयंक अग्रवाल को महामंत्री और सत्यम अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने बताया कि उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल को बिजनौर और नजीबाबाद जिलों में रखा गया है। उन्होंने व्यापारियों से अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।