फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बारिश पड़ने से पहले दिन ठंडा पड़ा नौतपा का ताप

Fri, 26 May 2023 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नौतपा में नौ दिन होती है झुलसाने वाली सबसे ज्यादा गर्मी
विज्ञापन

- 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है अधिकतम तापमान नौतपा में
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नौतपा 26 मई से शुरू हो गया है। मगर इस बार बारिश पड़ने से पहले दिन ही नौतपा का ताप ठंडा पड़ गया। जिसकी वजह से लाेगों को ज्यादा गर्मी का अहसास नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहा।

ओलों के साथ बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। जिससे मई माह में झुलसाने वाली गर्मी का असर कम हो गया। बारिश से पहले लोगों का गर्मी से बुरा हाल था। 26 मई से नौतपा भी शुरू हो गया है। कहा जाता है कि नौतपा में नौ दिन सर्वाधिक गर्मी रहती है। नौतपा में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। मगर इस बार अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है बारिश पड़ने से नौतपा का ताप ठंडा पड़ गया है। पारे में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हुई है। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार ने बताया कि अभी दो दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। जिससे तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। तापमान में बढ़ोतरी नहीं होने से लोगों को गर्मी का अहसास कम होगा।
विज्ञापन


क्या होता है नौतपा
हर बार नौतपा मई या जून के महीने के बीच में पड़ता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस बार सूर्यदेव ने 26 मई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किया है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार चंद्र रोहिणी नक्षत्र के स्वामी हैं और शीतलता के कारक ग्रह हैं। ऐसे में रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से वातावरण पर विशेष प्रभाव पड़ता है। जिससे पृथ्वी को पूर्ण रूप से शीतलता नहीं मिलती है और तापमान में सर्वाधिक बढ़ोतरी हो जाती है। वैज्ञानिक रूप से नौतपा में सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होती है। मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी के कारण समुद्री लहरों की अपनी ओर आकर्षित करते हैं। जिससे तटीय क्षेत्रों में बारिश और तूफान की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन


तहसील- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान

बिजनौर- 33- 22
धामपुर- 33- 22
चांदपुर- 33- 22

नजीबाबाद-
नगीना- 34.4- 21

नोट: बिजनौर, धामपुर, चांदपुर का तापमान वेदर डॉट कॉम से लिया गया है। नजीबाबाद का तापमान राजकीय इंटर कॉलेज और नगीना का तापमान कृषि वेधशाला से लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें