फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को राशन की किट बांट रहे नौशाद

विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरतमंदों को राशन की किट बांट रहे नौशाद
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोरोना महामारी के चलते अनेक परिवार आर्थिक रूप से बदहाल हैं। कारोबार खत्म होने से अनेक परिवारों की रोजी-रोटी छिन गई है। ऐसे में समाजसेवी हाजी नौशाद अख्तर जरूरतमंदों को राशन की किट बांटकर उनकी मदद कर रहे हैं। नौशाद अख्तर ने गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी आर्थिक रूप से बदहाल लोगों को ईद की खुशियां बांटने के लिए पिछले एक माह से मिशन चलाया है। उनकी टीम नगर के विभिन्न क्षेत्रों से जरूरतमंदों को तलाश कर उन्हें राशन किट प्रदान कर रही है। बुधवार को हाजी नौशाद अख्तर ने मिशन को जारी रखते हुए बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को राशन किट बांटीं। उन्होंने अन्य लोगों से भी आग्रह किया है कि वे धर्म-जाति से ऊपर उठकर जरूरतमंदों की जरूरतों को पूरा करें। भूखे पेट लोगों को न सोने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें