फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौरंगाबाद का मिनी सचिवालय बना मॉडल

विज्ञापन
धामपुर के गांव नौरंगाबाद में बने मिनीसचिवालय के पुस्तकालय में बाहर अधिकारियों के साथ मौजूद ग्र? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
नौरंगाबाद का मिनी सचिवालय बना मॉडल
विज्ञापन

धामपुर। विकास विभाग की ओर से सरकार के आदेेश पर 97 ग्राम सभाओं में से 20 ग्राम सभाओं में मिनी सचिवालयों को स्थापित किया जा रहा है। इनमें से एक मिनी सचिवालय ग्राम सभा नौरंगाबाद ने मॉडल के रूप में विकसति किया है। जिसे जिले भर की अन्य पंचायतों के प्रधान और सचिव देखने के लिए आ रहे है। सचिवालय में ग्रामीणों और बच्चों के पढ़ने के लिए आधुनिक पुस्तकालय बना है। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव के लिए कार्यालय भी वातानुकूलित बना है।
धामपुर अल्हैपुर विकास क्षेत्र में कुल 97 ग्राम सभाएं शामिल हैं। ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान का कहना है कि सरकार की ओर से गांवों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिन गांवों में पंचायत घर जर्जर हो गए थे, वहां मिनी सचिवालयों का निर्माण कराया जा रहा है। वैसे तो उनके ब्लॉक की सभी ग्राम सभाओं में मिनी सचिवालयों का निर्माण होना है। लेकिन वर्तमान में 20 ग्राम सभाओं में निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह का कहना है कि गांव नौरंगाबाद में जो विकास विभाग की ओर से मिनी सचिवालय तैयार हुआ है, उस पर करीब 15 लाख की लागत आई है। इस मिनी सचिवालय में निशुल्क वाईफाई की सुविधा दी गई है। बच्चों के पढ़ने को मां सरस्वती पुस्तकालय का निर्माण किया गया है। महिलाओं के लिए मिशन सशक्तीकरण कक्ष बना है। प्रधान, सचिव कार्यालय व ग्रामसभा सभागार भी बना है। जो जिले में एक मॉडल के रूप में विकसित है। इसे देखने के विकास विभाग के अधिकारी, प्रधान और ग्राम सचिव प्रतिदिन आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने प्राइमरी स्कूल को लिया गोद
ब्लॉक प्रमुख का कहना है कि उनके स्तर से क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के प्राइमरी स्कूल को गोद लेकर उसका कायाकल्प कराया जा रहा है। शिक्षकों को अवगत करा दिया गया है कि वे बच्चों की संख्या बढ़ाएं। बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। जब सरकार की ओर से स्कूल के भवनों के कायाकल्प पर मोटी धनराशि को खर्च किया जा रहा है, तो उसका लाभ गांव के बच्चों को हरहाल में मिलना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें