फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहनपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
साहनपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन
विज्ञापन

नजीबाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने साहनपुर में पथ संचलन के दौरान अखंड भारत और राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया।
नगर पंचायत साहनपुर में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। पथ संचलन से पूर्व मुख्य वक्ता मालिनीनगर संघ चालक विपिन महेंद्रा ने स्वयंसेवकों को उनको मातृभूमि और राष्ट्र के प्रति दायित्वों से अवगत कराया। उन्होंने अखंड भारत, राष्ट्रप्रेम और भारतीय संस्कृति की रक्षा को जीवन का लक्ष्य बनाने की सलाह दी। साहनपुर शाखा स्थल से पथ संचलन आरंभ होकर विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ गुजरा। पथ संचलन का नेतृत्व सहखंड कार्यवाह मनोज कुमार, मंडल कार्यवाह अंकुश कुमार, सहमंडल कार्यवाह सुमित कुमार, मनीष कुमार, संदीप, आयुष, हरिओम, आशीष, कृष्णा ने किया। पथ संचलन से पूर्व शस्त्र पूजन की भी स्वयंसेवकों ने परंपरा पूरी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें