फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की भूख हड़ताल की चेतावनी

Fri, 13 Jan 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की भूख हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

फोटो
हल्दौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा बिलाई चीनी मिल के मेन गेट पर किसानों के गन्ने का गत वर्ष व चालू सत्र का बकाया मय ब्याज सहित समस्त बकाया भुगतान को लेकर 11 वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने मिल प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गन्ने की मैली के दाम 15 रुपये प्रति क्विंटल नहीं किए तो 13 जनवरी शुक्रवार को मिल गेट पर क्रमिक अनशन के स्थान पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का बृहस्पतिवार को बिलाई चीनी मिल पर 11 वें दिन क्रमिक अनशन पर संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद, संगठन के अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोहम्मद अतीक, मोहम्मद सादिक, जुल्फकार, अलाउद्दीन क्रमिक अनशन पर बैठे है। क्रमिक अनशन पर के जिला संयोजक भीम सिंह, जिला महासचिव वेदप्रकाश चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष योगेंद्र कुमार उर्फ बिट्टू चौधरी राजपाल आदि कार्यकर्ताओं का कहना है कि मिल प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गन्ने की मैली के रेट 26 रुपये प्रति क्विंटल के महंगे दामों में बेचकर किसानों का शोषण करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि मिल प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गन्ने की मैली के दाम 15 रुपये प्रति क्विंटल नहीं किए गए तो संगठन द्वारा 13 जनवरी शुक्रवार को मिल गेट पर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा चल रहे क्रमिक अनशन के स्थान पर भूख हड़ताल शुरू किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन व मिल प्रशासनिक अधिकारियों की होगी। क्रमिक अनशन पर आईटी सेल मंडल प्रभारी गौरव कुमार राजपाल भगत, जिला उपाध्यक्ष कामेंद्र सिंह, मनोज कुमार, मुनिदेव चौधरी, मुनेश त्यागी, प्रदीप कुमार,अनीश उर्फ लाला, संजीव चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, अंकुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें