लखनऊ में गोकुल अवार्ड से सम्मानित नरेंद्र सिंह और साथ में खड़े पराग डेयरी के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में गांव पाहुली निवासी किसान नरेंद्र सिंह को दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी द्वारा गोकुल पुरस्कार और 51 हजार रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नरेंद्र सिंह ने बीते वित्तीय वर्ष में पराग डेरी को जिले में सबसे अधिक दूध दिया था। उन्होंने गांव में डेरी संचालित कर रखी है। वे उन्नत नस्ल की मुर्रा भैंस पालते हैं। पराग के मुरादाबाद मंडल चेयरमैन प्रदीप सिंह ने कहा कि नरेंद्र सिंह के सम्मानित होने से जिले के किसान दुग्ध उत्पादन के लिए प्रेरित होंगे। पराग के जीएम एके तिवारी, पूर्व जीएम दलजीत सिंह देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।