फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय आजीविका मिशन की संगोष्ठी आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
सेनेटरी नेपकिन बनाने का प्रशिक्षण दिया
विज्ञापन

नजीबाबाद। राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयंसेवी महिलाओं की संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण शिविर गांव दरियापुर में आयोजित किया गया। कोआर्डिनेटर संजय सिंह एवं प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्णानंद ने महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन बनाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे स्वयं अपनी मशीनें लगाकर सेनेटरी नैपकिन तैयार करके बाजार में सस्ती दरों पर बेच सकेंगी। राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ीं स्वयंसेवी महिलाओं के द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट को बालिका कॉलेज की छात्राओं को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। सामाजिक संगठनों को भी मिशन से जोड़ा जाएगा जो ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और छात्राओं को स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे। इस अवसर पर महिलाओं मे होने वाले संक्रामक रोगों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें