बिजनौर में अधिकारियों व किसानों के साथ बैठक करते सीडीओ पूर्ण बोरा।
- भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने लगाया आरोप
- सीडीओ बोले- गोशालाओं की जमीन पर घास की वह स्वयं जांच करेंगे
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बेसहारा पशुओं के निजात दिलाने तथा गोशाला को सुचारु रूप से चलवाने को लेकर भाकियू (अ) पदाधिकारी व अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने आरोप लगाया कि गोवंश के लिए सरकारी कागजों में ही नेपियर घास उग रही है। कहा कि गोशाला में चारा काटने के लिए खड़ी मशीन से मोटर भी गायब हो गई है।
सीडीओ पूर्ण बोरा की अध्यक्षता में भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों के साथ जनपद के समस्त बीडीओ, सीवीओ की मंगलवार को विकास भवन में बैठक हुई। युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि खुहाहेड़ी आदि गोशालाओं में नेपियर घास लगवाई गई है। ये घास सिर्फ सरकारी कागजों में लगी है। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने वहां के फोटो दिखाए। सीडीओ पूर्ण बोरा ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह स्वयं मौके पर जाकर इसकी जांच करेंगे। बैठक में अतुल कुमार, समरपाल सिंह, अंकित निर्वाल, प्रशांत कुमार, शंकर सिंह व उदयवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
जनपद में तैयार हुई करीब नौ नई गोशालाओं का जल्द ही संचालन होगा। सीडीओ ने एक सप्ताह के अंदर सभी गोशालाओं को सुचारू करने तथा किसानों को आवारा पशुओं से निजात दिलाने पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए। साथ ही पशु गणना के रजिस्टरों को चेक करने के निर्देश दिए।