जीबाबाद में खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते आयोजक।
फोटो-05एनजेडबी04आर
नजीबाबाद। एनआईजीसी क्रिकेट कप अंडर-16 का चौथा मैच एनआईजीसी एकेडमी नजीबाबाद की टीम ने जीता। एनआईजीसी के खेल मैदान में आयोजक अहमरुद्दीन की देखरेख में बुधवार को वर्धमान स्टेडियम बिजनौर और एनआईजीसी एकेडमी नजीबाबाद की टीम के बीच मैच हुआ। नजीबाबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी बिजनौर की टीम ने 32 ओवर में मात्र 165 रन बनाए। टीम के आवेश और आदित्य ने 26-26 रनों का योगदान दिया। नजीबाबाद टीम के हिमांशु ने पांच और प्रखर ने दो विकेट लिए।एनआईजीसी एकेडमी नजीबाबाद की टीम ने जीया खान के नाबाद 50 रनों की बदौलत 33 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नजीबाबाद टीम के हिमांशु और जीया खान को संयुक्त रूप में दिया गया। मैच में एंपायर की भूमिका में एनुल हक और केशव चंद रहे।इस अवसर पर तनवीर पहलवान, शाहिद, अफसर आदि मौजूद रहे।