26 मई से खुलेंगी नजीबाबाद व चांदपुुर की अदालत
बिजनौर। जिला जज जयश्री आहुजा ने चांदपुर व नजीबाबाद की अदालतों को 26 मई से खोलने का आदेश दिया है। डीएम बिजनौर द्वारा इस आशय की रिपोर्ट मिलने के बाद कि चांदपुर व नजीबाबाद कोर्ट कैंपस का एरिया कंटेनमेंट जोन में नहीं आता है, यह निर्णय लिया गया है। चांदपुर के सिविल जज जेडी निपेंद्र कुमार व नजीबाबाद के सिविल जज जेडी चंदन कुमार को कोर्ट खोलने से पहले उसका सैनिटाइजेशन करने व थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।